आरएसएस शुरू किया, पूरे छत्तीसगढ़ में जन जागरण अभियान।
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर घर-घर जनजागरण अभियान की शुरुआत. ...........
(छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट)
चरचा कालरी कोरिया छत्तीसगढ़ विगत 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर चुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष को समाज जागरण का अवसर मानते हुए “पंच परिवर्तन” के संदेश को घर-घर पहुँचाने का अभियान आरंभ किया है। 27 सितंबर 1925 को आरंभ हुए संघ के कार्य का मूल उद्देश्य सम्पूर्ण हिंदू समाज को संगठित कर हिंदुत्व के अधिष्ठान पर भारत को समर्थ, संगठित और परम वैभवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।इसी क्रम में कोरिया जिले के विभाग प्रचारक नागेशनाथ योगी, जिला संचालक नरेश सोनी, जिला कार्यवाहक कमलेश गुप्ता, चरचा नगर संचालक रामसागर तथा जिला प्रचार प्रमुख वरुण मिश्रा ने नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क अभियान की औपचारिक शुरुआत की। स्वयंसेवकों ने प्रत्येक परिवार को भारत माता की तस्वीर तथा संघ से संबंधित संक्षिप्त साहित्य प्रदान किया।
पंच परिवर्तनअभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वाधारित जीवन तथा नागरिक कर्तव्यबोध—इन पाँच विषयों पर समाज को जागरूक करना है। संपर्क के दौरान नागरिकों से सुझाव एवं सहयोग की अपील करते हुए संघ पदाधिकारियों ने अखंड भारत ,उन्नत भारत ,विकसित भारत के निर्माण में योगदान देकर अपनी पवित्र मातृभूमि को पुनः विश्व गुरु बनाने हेतु पुरुषार्थ करने का आवाहन किया।स्वयंसेवकों ने बताया कि
परिवार में संवाद एवं साथ बिताए समय को बढ़ाने,सप्ताह में एक दिन “ई–उपवास” रखते हुए मोबाइल से दूरी बनाने बच्चों में अच्छे संस्कारों के संवर्धन जैसे छोटे लेकिन प्रभावी प्रयास सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अभियान के अगले चरण में प्रत्येक नगर एवं खंड स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की गई।शताब्दी वर्ष के इस जनजागरण अभियान से संघ के अनुसार समाज में जागरूकता, पारिवारिक सद्भाव, पर्यावरणीय जिम्मेदारी तथा नागरिक कर्तव्यबोध में सकारात्मक वृद्धि होगी।
Comments
Post a Comment