छत्तीसगढ़ प्रदेश में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का विस्तार, नगर पालिका अध्यक्ष बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, हिंदी विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल बने राष्ट्रीय सचिव, सरगुजा संभाग अध्यक्ष बने प्रभात दास
छत्तीसगढ़ वासियों ने एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता सहित पूरे प्रतिनिधि मंडल टीम का किया भव्य स्वागत।
शिवपुर चर्चा, कोरिया (छत्तीसगढ़)। भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के लिए प्रतिबद्ध एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नजम जिया सिद्दीकी तथा मेरठ जनपद के जिला अध्यक्ष खजान सिंह सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को स्वच्छ - स्वस्थ तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के प्रति जागरूक करने उनमें राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने के लिए छत्तीसगढ़ के कोरिया जनपद में अनेक कार्यशालाएं आयोजित की।
कार्यशालाओं के आयोजन से पूर्व छत्तीसगढ़ वासियों ने एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के पदाधिकारीओ का पूरी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शिवपुर चर्चा के नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जायसवाल, हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शशि भूषण राय, विद्यालय के डायरेक्टर श्री नीरज गुप्ता, सरगुजा संभाग के अध्यक्ष प्रभात दास, वरिष्ठ पत्रकार अंकित अग्रवाल, स्काउट एवं गाइड के वरिष्ठ एवं सम्मानित प्रशिक्षक, छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव दशरथ मोदी तथा क्षेत्र के अनेक गण मान्य नागरिकों ने यूपी के उत्तर प्रदेश से पधारे एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के प्रतिनिधि मंडल का फूल माला पहनाकर, बुके देकर और शाल पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर एंटी करप्शन मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण जायसवाल जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश की कमान सौंपते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया साथ ही हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनयन की घोषणा की।
Comments
Post a Comment