3 लाख से अधिक का दान देकर अंकित गर्ग बने भामाशाह!

भामाशाह अंकित  गर्ग जी ने भगवान श्री अग्रसेन महाराज के मंदिर निर्माण मे किया
तीन लाख से भी अधिक का दान।
वैश्य समाज की लाखो की आबादी वाले मुजफ्फरनगर मे अंकित गर्ग जी पहले दानवीर भामाशाह वैश्य बंधु है जिन्होने भगवान श्री अग्रसेन महाराज के मंदिर निर्माण मे 3 लाख 13 हजार रू का अब तक सहयोग किया है। राजनीति मे चुनाव लडने वाले वैश्य नेता करोडो रुपए पानी की तरह दारू में, गाडियो के तेल में, मटन चिकन आदि मे खर्च कर देते हैं। वैश्य बंधु भंडारो में, कथाओ में, यात्राओं मे लाखो करोडो रूपया पानी की तरह बहा देते हैं। 
अनेक वैश्य नेता जो सुबह शाम बड़े बड़े मंचो से भगवान अग्रसैन जी का वैश्य समाज के उत्थान पर भाषण देते हैं , उनके हाथों से भी अपने भगवान श्री अग्रसेन जी मंदिर निर्माण मे एक कट्टा सिमैटं का भी नही छूटा शायद इसी लिए की मुजफ्फरनगर में पहली बार भगवान श्री अग्रसेन जी मंदिर निर्माण का बीड़ा गरीब मध्यवर्गीय वैश्य परिवारो ने उठाया है। कुछ वैश्य नेता तो ऐसे हैं जो सात सालो से सुबह शाम मंदिर निर्माण का ही विरोध करते रहे हैं , पर आज भी अंकित गर्ग जी जेसे दानवीर भामाशाह ऐसे हैं जिनके सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य बहुत बहुत हद तक पूरा हो चुका है ,ओर जल्दी ही कुलदेवी मां लक्ष्मी जी की कृपा से मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होगा।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।